करीब 27 दिनों बाद कोरोना से 1 हजार से कम मरीजों की मौत हुईं, नए मामले भी घटे, देखें राज्यवार आंकड़े

करीब 27 दिनों बाद कोरोना से 1 हजार से कम मरीजों की मौत हुईं, नए मामले भी घटे, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 33,034,598 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 996,342 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 947576 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 5101397 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 96318 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 6145291 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,589 नए मामले सामने आए और 776 लोगों की मौत हुई है। लगभग 27 दिनों के बाद यह पहली बार है जब रोज मरने की संख्या 1 हजार से कम हुई है। आंकड़ों को देखें तो बीते 29 दिनों में 27 दिन रोज करीब 1000 लोगों को मौत हुई। रिकवरी रेट 83.01 फीसदी पहुंच गया है, इस वक्त 15.42 फीसदी मरीज एक्टिव अवस्था में हैं। डेथ रेट 1.57 प्रतिशत है,वहीं  पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 6.17 फीसदी हो गया है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 28 सितम्बर तक कुल 7,31,10,041 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 11,42,811 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 1 हजार 984 नए मामले सामने आए जो कि करीब एक महीने में सबसे कम हैं। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.73 लाख से अधिक हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5 हजार 272 हो गई। कोविड-19 के ये नए मामले एक दिन पहले की गई 36 हजार 302 जांच के बाद सामने आए हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

63116

612300

5745

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

168

3582

53

अरुणाचल प्रदेश

2725

6592

15

असम

30662

142300

667

बिहार

12664

166276

892

चंडीगढ़ 

2200

9325

153

छत्तीसगढ़

33044

74537

877

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

133

2877

2

दिल्ली

27123

240703

5272

गोवा

4917

27072

407

गुजरात 

16689

114344

3428

हरियाणा

15670

108411

1331

हिमाचल प्रदेश 

3650

10627

180

जम्मू एंड कश्मीर 

17601

54267

1146

झारखंड

12126

68603

688

कर्नाटक

104067

469750

8641

केरल

57957

121268

697

लद्दाख

1030

3064

58

मध्य प्रदेश 

21912

100012

2242

महाराष्ट्र 

265455

1049947

35751

मणिपुर

2431

7982

64

मेघालय

1448

3868

46

मिजोरम

499

1459

0

नागालैंड

1002

4938

17

ओडिशा

34211

177585

813

पुडुचेरी

5014

21156

515

पंजाब

17746

90345

3284

राजस्थान

20034

109472

1456

सिक्किम

698

2164

34

तमिलनाडु

46306

530708

9383

तेलांगना

29477

158690

1116

त्रिपुरा

5874

19203

276

उत्तराखंड

10066

36856

580

उत्तर प्रदेश 

53953

331270

5652

वेस्ट बंगाल

25899

219844

4837

भारत में कुल मामले

947576

5101397

96318


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।